Jagarnath Mahato: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन, सीएम सोरेन ने दी जानकारी

झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ( Education Minister Jagarnath Mahato) का चेन्नई में निधन हो गया है. इस जानकारी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
अपूरणीय क्षति!
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने ट्वीट करते हुए लिखा, अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
आपको बता दें जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. 14 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें रांची (Ranchi) के पारस अस्पताल (Paras Hospital) में भर्ती कराया गया था. लेकिन बाद में मुख्यमंत्री सोरेन के कहने पर उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके चेन्नई ले जाया गया था. चेन्नई (Chennai) के बड़े अस्पताल में डॉक्टर्स की देख रेख में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया. शिक्षा मंत्री के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है. दिवंगत नेता को सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.